रांची. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोक शरण प्रसाद, बोकारो हरेंद्रनाथ चौबे, डालटनगंज अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर डॉ. मसरूर अहमद खान, हुसैनाबाद कन्हैया विश्वकर्मा, भवनाथपुर राजेन्द्र पासवान, कोडरमा डॉ. संतोष मानव, घाटशिला सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिमी शंभूनाथ चौधरी, मझगांव रोशनी सिंकू, मनोहरपुर मुनि लाल सुरीन, नाला हेमकांत ठाकुर, दुमका मीरू हांसदा और गढ़वा से उमा देवी प्रत्याशी होंगी।
अगले सप्ताह आएगी दूसरी सूची, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
प्रेस क्लब में मीडिया से पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सारे कार्यकर्ता उत्साह के साथ अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव की तैयारी में लगे हैं। इधर, कोडरमा से आए कार्यकर्ताओं ने उनके क्षेत्र से डॉ. संतोष मानव को टिकट दिए जाने का विरोध किया।