विस चुनाव / लोजपा ने की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, पांकी से डॉ. रामदेव प्रसाद यादव होंगे उम्मीदवार

रांची. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। लोजपा ने पांकी से डॉ. रामदेव प्रसाद यादव को टिकट दिया है। इससे पूर्व सुबह में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह घोषणा की थी कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।





























विधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
छतरपुरशशिकांत कुमार
पांकीडॉ. रामदेव प्रसाद यादव
भवनाथपुररेखा देवी
हुसैनाबादआनंद प्रताप सिंह
विश्रामपुरशशिरंजन धर दूबे

लोजपा तीन विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर नहीं जीती थी
लोजपा ने 2005 में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया।  2009 के चुनाव में लोजपा ने झारखंड में 10 सीट और 2014 में एनडीए गठबंधन के तहत एक सीट पर चुनाव लड़ा था। 2009 और 2014 में एक भी सीट पर लोजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल नहीं हुई थी। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजसू और लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य 81 सीटों में से 72 सीटों पर भाजपा, 8 पर आजसू और शिकारीपाड़ा सीट पर लोजपा ने उम्मीदवार उतारा था। हालांकि इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था।